इटारसी-भोपाल-बीना के बीच बनेगी चौथी रेल लाइन, बढ़ेगी रेल संचालन क्षमता

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

इटारसी-भोपाल-बीना के बीच बनेगी चौथी रेल लाइन, बढ़ेगी रेल संचालन क्षमता

भोपाल/खबर डिजिटल। रेलवे अधोसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इटारसी–भोपाल–बीना चौथी नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल यातायात क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों के सुगम संचालन तथा भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रस्तावित चौथी रेल लाइन की कुल लंबाई 237 रूट किलोमीटर होगी, जबकि ट्रैक की कुल लंबाई 264 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 4329 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि स्वीकृत की गई है।

वर्तमान में इटारसी–भोपाल–बीना चौथी नई रेल लाइन परियोजना के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के कार्य हेतु टेंडर एवं भूमि अधिग्रहण की कार्यवाई प्रक्रियाधीन है परियोजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ की बजट राशि आवंटित की गयी है।

परियोजना के अंतर्गत 9 सुरंगों, 4 महत्वपूर्ण पुलों, 39 बड़े पुलों, 151 छोटे पुलों, 43 रोड ओवर ब्रिज तथा 39 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे रेल नेटवर्क अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं सक्षम बनेगा।

इटारसी–भोपाल–बीना रेलखंड देश के अत्यंत व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है। चौथी रेल लाइन बनने से यात्री एवं मालगाड़ियों की आवाजाही और अधिक सुचारु होगी, साथ ही ट्रेनों की समयबद्धता एवं परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

रेल मंत्रालय द्वारा इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 4 वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है। परियोजना पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इटारसी-भोपाल-बीना के बीच बनेगी चौथी रेल लाइन, बढ़ेगी रेल संचालन क्षमता | Khabar Digital | Khabar Digital