थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार — सराफा व्यवसायी और बैंक डिस्ट्रीब्यूटर निकले मास्टरमाइंड

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार — सराफा व्यवसायी और बैंक डिस्ट्रीब्यूटर निकले मास्टरमाइंड

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल /कटनी- थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सराफा व्यवसायी रवि पाहूजा और दूसरा निजी बैंक फिनो का डिस्ट्रीब्यूटर रवि रावलानी शामिल है।पुलिस के अनुसार सराफा बाजार निवासी अरुण कुमार गोयनका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ए.यू. बैंक खाते में ₹4 लाख की राशि पर बिना कारण ‘होल्ड’ लगा दिया गया है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। शिकायत पर साइबर सेल की मदद से जांच की गई, जिसमें पता चला कि खाते में होल्ड रितिक कुमार पटेल नामक व्यक्ति द्वारा लगाया गया है।जांच के दौरान सामने आया कि संगीता ज्वेलर्स संचालक रवि पाहूजा ने 18 सितंबर 2025 को रितिक पटेल के नाम पर ₹51 लाख 80 हजार 800 के तीन बिल बनाकर 457 ग्राम शुद्ध सोना दिया था। पूछताछ में रवि पाहूजा ने बताया कि यह पूरा सौदा उसके परिचित रवि रावलानी के कहने पर किया गया था, जो फिनो बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है।रवि रावलानी ने बताया कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने मर्चेंट आईडी खातों (जो कुलदीप मलिक, संजय कुमार और रितिक पटेल के नाम से संचालित थे) में ₹88 लाख की रकम भेजी थी। बदले में उस राशि को कैश में बदलकर यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में ट्रांसफर करने का काम सौंपा गया था। इस अवैध लेनदेन के एवज में दोनों आरोपियों ने कमीशन तय कर सोने की खरीद-फरोख्त के जरिए रकम को वैध दिखाने की कोशिश की।आरोपियों ने गोयनका ज्वेलर्स से खरीदे गए सोने को अन्य दुकानों पर बेचकर नकद रकम प्राप्त की और फिर राशि को यूएसडीटी में बदलकर आगे भेज दिया।पुलिस ने इस पूरे मामले में धारा 318(4), 319(2), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और प्रकरण की विवेचना जारी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार — सराफा व्यवसायी और बैंक डिस्ट्रीब्यूटर निकले मास्टरमाइंड | Khabar Digital | Khabar Digital