जनता के पैसों पर मौज, जन सुविधा केंद्रों में ताले! निगम के निशुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स बने बदहाली की मिसालएक कर्मचारी के भरोसे 10 जन सुविधा केंद्र! ठेकेदार को हर महीने हजारों का भुगतान, फिर भी जनता को नहीं मिल रही सुविधा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जनता के पैसों पर मौज, जन सुविधा केंद्रों में ताले! निगम के निशुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स बने बदहाली की मिसालएक कर्मचारी के भरोसे 10 जन सुविधा केंद्र! ठेकेदार को हर महीने हजारों का भुगतान, फिर भी जनता को नहीं मिल रही सुविधा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए निशुल्क जन सुविधा केंद्र और सुलभ कॉम्प्लेक्स अब अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। जिन केंद्रों का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना था, वहां आज कर्मचारी ही नदारद हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश जन सुविधा केंद्रों में कर्मचारी कभी दिखाई नहीं देते। हालत यह है कि कई केंद्रों की जिम्मेदारी कथित तौर पर केवल एक कर्मचारी के भरोसे छोड़ दी गई है, जो लगभग 10 जन सुविधा केंद्रों की देखरेख कर रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनता को सुविधा कौन देगा और व्यवस्थाओं की निगरानी कौन करेगा?सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक निशुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स की देखरेख के लिए ठेकेदार को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि केंद्रों में कर्मचारी मौजूद नहीं हैं तो यह भुगतान किस काम का हो रहा है? क्या सिर्फ कागजों में कर्मचारी तैनात हैं और जमीनी हकीकत कुछ और है?जनता का आरोप है कि कई बार लोगों को जन सुविधा केंद्रों में ताला लटका मिला, तो कहीं सफाई और रखरखाव की स्थिति बेहद खराब पाई गई। ऐसे में निगम प्रशासन और संबंधित ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनता की सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो फिर इन केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग क्यों नहीं हो रही? क्या निगम प्रशासन को इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या फिर जनता की सुविधा के नाम पर सरकारी धन की यह कहानी यूं ही चलती रहेगी।

FREE FACILITY CENTERSNEGLIGENCE कीवर्ड: #कटनी_नगर_निगम #जन_सुविधा_केंद्र #सुलभ_कॉम्प्लेक्स #लापरवाही #जनता_परेशान #कटनी_समाचार

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जनता के पैसों पर मौज, जन सुविधा केंद्रों में ताले! निगम के निशुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स बने बदहाली की मिसालएक कर्मचारी के भरोसे 10 जन सुविधा केंद्र! ठेकेदार को हर महीने हजारों का भुगतान, फिर भी जनता को नहीं मिल रही सुविधा | Khabar Digital | Khabar Digital