जबलपुर: धुएँ से मिलेगी मुक्ति, सरस्वती मैदान में 157 महिलाओं के खिले चेहरे

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

जबलपुर: धुएँ से मिलेगी मुक्ति, सरस्वती मैदान में 157 महिलाओं के खिले चेहरे

​जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी: छावनी क्षेत्र के सरस्वती मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक द्वारा 157 जरूरतमंद महिलाओं को 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरित किए गए। इस खास अवसर पर गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी ने स्वयं उपस्थित होकर महिलाओं को किट सौंपी और उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में इस कल्याणकारी योजना के जरिए मातृशक्ति को उपहार दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रसोई के पारंपरिक और कष्टदायक तरीकों से राहत मिल सके।

​गैस कनेक्शन वितरण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कैंट विधायक ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से क्षेत्र की गरीब और श्रमिक वर्ग की बहनों को चूल्हे के हानिकारक धुएँ से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा।

अशोक रोहाणी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज का यह आयोजन इसी सेवा और समर्पण भाव का एक जीता-जागता उदाहरण है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जबलपुर: धुएँ से मिलेगी मुक्ति, सरस्वती मैदान में 157 महिलाओं के खिले चेहरे | Khabar Digital | Khabar Digital