विश्व फ्रेंडशिप दिवस पर आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर ने किया अनूठा आयोजन...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विश्व फ्रेंडशिप दिवस पर आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर ने किया अनूठा आयोजन...

इंदौर/ खबर डिजिटल: कहते हैं कि दोस्ती कोई रिश्ता नहीं, बल्कि एक एहसास होती है, जो न जन्म देखती है, न जात, न समय, न उम्र। दोस्ती की कहाँ कोई उम्र होती है और दोस्ती कहाँ उम्र देखती है, यही भाव लेकर विश्व फ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर ने एक अनूठे आयोजन के माध्यम से यह दिखा दिया कि दोस्ती का रंग सबसे गहरा होता है। दरअसल, आनंदम के द्वारा सेंचुरियन गेट टुगेदर नाम की एक विशेष सामूहिक यात्रा का सफल आयोजन किया गया।

इस यात्रा में शामिल हुए लगभग 129 वरिष्ठ नागरिकों ने उम्र की सीमाओं से परे जाकर दोस्ती, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों का ऐसा बेशकीमती जश्न मनाया, जिसे शब्दों में बाँधना मुश्किल है। यह सजीव अनुभव इंदौर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित रस लेक व्यू रिज़ॉर्ट में सम्पन्न हुआ, जहाँ सुबह आनंदम सेंटर से तीन बसों में सवार होकर वरिष्ठजन रवाना हुए। पूरे सफर के दौरान गीत-संगीत और हास्य के साथ जो ऊर्जा बसों में महसूस हुई, उसने बता दिया कि बढ़ती उम्र सिर्फ एक संख्या है।

रिज़ॉर्ट में पहुँचने के बाद शुरू हुआ गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत गीत, कविताएँ, जोक्स और नृत्य ने समाँ बाँध दिया। कार्यक्रम में तंबोला और मालवा के पारंपरिक व्यंजनों ने आनंद को पूर्णता दी। इस आयोजन की सफलता में आनंदम के उदार हृदया ट्रस्टी श्री हरमिंदर सिंह भाटिया, श्रीमती गुरबीन कौर, आनंदम के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, सचिव श्री एस बी खंडेलवाल, श्री लाजपत चोपड़ा और श्री अनिल भट्ट एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर के सभी सदस्यों ने एक मत होकर खुले दिल से इस पहल की सराहना की और इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि जीवन के हर पड़ाव में दोस्ती का स्थान सबसे ऊपर होता है और सचमुच, दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

विश्व फ्रेंडशिप दिवस पर आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर ने किया अनूठा आयोजन... | Khabar Digital | Khabar Digital