गणेशोत्सव 2025: रेलवे चलाएगा 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेनें

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गणेशोत्सव 2025: रेलवे चलाएगा 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेनें

भोपाल/ खबर डिजिटल/ गणेशोत्सव 2025 के लिए भारतीय रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेन फेरों की घोषणा की है। गणेश उत्सव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने इस वर्ष श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए गणपति स्पेशल ट्रेनों के 380 से अधिक फेरों (ट्रिप्स) के संचालन का फैसला लिया है।

गणपति उत्सव के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के फेरों का यह नया कीर्तिमान है। इससे पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ना सिर्फ विशेष ट्रेनों का संचालन किया था, बल्कि उनके फेरों की संख्या भी बढ़ाई थी। वर्ष 2023 में रेलवे ने 305 गणपति स्पेशल ट्रेन फेरों का संचालन किया था, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़ाकर 358 कर दी गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए जोनवार संचालित जिन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं उसके अनुसार महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में यात्री मांग को देखते हुए मध्य रेलवे में स्पेशल ट्रेनों के 296 फेरे लगेंगे।

https://www.youtube.com/shorts/yKt1qs9vVLQ

वहीं, पश्चिम रेलवे में 56 फेरे, कोंकण रेलवे में 06 फेरे और दक्षिण पश्चिम रेलवे में 22 फेरे शामिल हैं। कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के पड़ाव कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकामा रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल दिए गए हैं।

वहीं, पश्चिम रेलवे मार्गों पर रास्ते में ट्रेनें बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड बिंदूर, कुंडापुरा पर रुकेंगी। मध्य रेलवे में गणपति स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, कामथे, सावर्दा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशन पर दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=99T-Pd-1svw

इसी तरह दक्षिण पश्चिम रेलवे की गणपति स्पेशल ट्रेनें एसएमएम हावेरी, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुरु, यशवंतपुर, कुनिगल, चन्नरायपटना, हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकापुत्तूर और बंटावाला स्टेशनों पर रुकेंगी। 11 अगस्त से संचालित हो रही हैं गणपति स्पेशल ट्रेनें: त्योहारों के मौसम में श्रद्धालु यात्री अपनी यात्रा की तैयारी पहले से शुरू कर देते हैं। इसलिए यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा गणपति स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 11 अगस्त से कर दी गई है, जबकि गणेशोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खासकर त्योहारों के दौरान जब मांग अत्यधिक बढ़ जाती है, तो यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से खास इंतजाम किए जाते हैं। यात्री सुविधा के लिए और ट्रेनें जोड़ी जाएंगीः भारतीय रेलवे के अनुसार जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा स्पेशल ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

गणेशोत्सव 2025: रेलवे चलाएगा 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेनें | Khabar Digital | Khabar Digital