Car के दरवाजे में छुपाया था गांजा, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Car के दरवाजे में छुपाया था गांजा, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे Ganja की तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय आरोपी को धरदबोचा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 16 लाख 65 हजार रुपये मूल्य का 33 किलो 300 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन, 2740 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार जब्त की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और बरेला थाना पुलिस की संयुक्त घेराबंदी के दौरान मिली, जब मुखबिर की सटीक सूचना पर शारदा मंदिर तिराहे के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया।

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान 57 वर्षीय बुलराजू पिता वेंकट राव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम गोदावरी आंध्र प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में तिलवारा क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा ओडिशा के टिटलागढ़ टाउन से एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए खरीदकर लाता था और यहाँ भानतलैया निवासी शुभम सोनकर को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरेला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Car के दरवाजे में छुपाया था गांजा, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा | Khabar Digital | Khabar Digital