स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां: कान्हीवाड़ा अस्पताल के पास गंदगी का अंबार, पंचायत मौन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां: कान्हीवाड़ा अस्पताल के पास गंदगी का अंबार, पंचायत मौन

कान्हीवाड़ा/सिवनी/ खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ एक तरफ सरकार देश और प्रदेश में स्वच्छता अभियान के नाम पर हर साल लाखों-करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक नजारा विकासखंड के कान्हीवाड़ा मुख्यालय में देखने को मिल रहा है, जहाँ स्थानीय ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है।

अस्पताल के द्वार पर कचरे का ढेर, संक्रमण का खतरा

क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा केंद्र यानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा की बाउंड्री वॉल के समीप इन दिनों कचरों और गंदगियों का भारी अंबार लगा हुआ है। अस्पताल, जहाँ लोग स्वस्थ होने और बीमारियों से निजात पाने आते हैं, उसके ठीक बाहर बदबू मारता कचरा और सड़ रहा वेस्ट मटेरियल ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को मुंह चिढ़ा रहा है। स्थिति यह हो चुकी है कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मुंह पर कपड़ा रखकर भीतर जाना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहाँ फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को दोहरा संक्रमण (इंफेक्शन) होने का खतरा पैदा हो गया है।

विपक्ष और ग्रामीणों में भारी आक्रोश, शिकायतों का असर नहीं

इस अव्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत के विपक्ष और स्थानीय जागरूक नागरिकों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पंचायत का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। विपक्ष का सीधा आरोप है कि:

ग्राम पंचायत सिर्फ कागजों पर स्वच्छता अभियान चला रही है। मुख्यालय के सबसे संवेदनशील स्थान यानी अस्पताल के पास ही जब सफाई नहीं हो पा रही है, तो पूरे गांव की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यह सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।"

जिम्मेदार बेपरवाह, उठ रही कार्रवाई की मांग

बरसात का मौसम नजदीक आते ही यदि इस कचरे के ढेर को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो यह पूरी बाउंड्री वॉल क्षेत्र महामारी का केंद्र बन सकता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की इस 'कुंभकर्णी नींद' और निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है। क्षेत्र की जनता ने अब जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले पंचायत जिम्मेदारों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां: कान्हीवाड़ा अस्पताल के पास गंदगी का अंबार, पंचायत मौन | Khabar Digital | Khabar Digital