गैरिकपुर ग्राम प्रधान बिंदु देवी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, ग्रामीणों में खुशी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गैरिकपुर ग्राम प्रधान बिंदु देवी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, ग्रामीणों में खुशी

भेटुआ (अमेठी)। गांव के क्षय रोग से मुक्त होने के साथ विविध क्रिया कलापों में श्रेष्ठ होने पर ग्राम प्रधान के जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। गांव में सड़को के साथ अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति होने से ग्रामीणों में खुशहाली झलक रही है।

क्षेत्र के पधौली गैरिकपुर गांव की प्रधान बिंदु देवी पत्नी एडवोकेट जगन्नाथ तिवारी को गांव के क्षय रोग मुक्त होने पर जिलाधिकारी अमेठी निशा अनंत ने सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया है। ग्राम प्रधान के सम्मानित होने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी छा गई । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी जगन्नाथ तिवारी ने बताया कि गांव की मुख्य सड़को सहित गलियों, हैंड पंपों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है,साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाता है।

बताया कि कुछ दिनों पहले गांव का ही एक युवक जगत भीम (40 वर्ष) क्षय रोग से पीड़ित हो गया था। जिसका समुचित इलाज सरकारी अस्पताल में चला और जिसके साथ विशेष ध्यान भी दिया गया जिसके चलते आज वह रोगमुक्त हो गया है। गांव के लोगों में खासा उत्साह व्याप्त है। गांव निवासी अनिल तिवारी,विनय कुमार,दया नंद तिवारी,स्वामीनाथ,शिव बहादुर यादव,जगत बहादुर सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी