गरियाबंद से मनमोहन नेताम की रिपोर्ट/ खबर डिजिटल/ गरियाबंद जिले में एक दबंग दबंगई इतनी की शासकीय स्कूल भवन को अपना कब्जा कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूली छात्र-छात्र अब पेड़ के नीचे भविष्य करने को मजबूर हैं यह पूरा मामला गरियाबंद जिले के देव भोग विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा का है जहां पर जहां पर दबंग नरेश नागेश के द्वारा स्कूल भवन के एक कमरे में अपने टेंट हाउस का सामान को रखकर कब्जा कर लिया है जहां दूसरी तरफ स्कूली छात्र-छात्रा बच्चे एक कमरे में पहले से लेकर चौथी तक पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं पांचवी क्लास के बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
Chauth Mata Mandir: यहां है चौथ माता का खास मंदिर, जहां होती है सबकी मुरादें पूरी… - Khabar Digital
वहीं पूरे मामले में ग्रामीणों ने पूर्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन देकर इस पूरे मामले से अवगत करवाया है लेकिन अब तक शिक्षा विभाग दबंग के हाथ से कब्जा हटाने में फेल साबित हो रहा है आखिर दबंग की दबंगई कब तक चलेगी यह सवालों के घेरे में है क्या बच्चे इसी तरह स्कूल भवन रहने के बाद भी पेड़ के नीचे में पढ़ाई करेंगे और प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे मूकदर्शक बनकर देखते रहेगा यह फिलहाल सवालों के घेरे में है। तो वही देवभोग विकासखंड के शिक्षा अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि उन्हें चार्ज लिए कुछ ही दिन हुए हैं पूरी वस्तु स्थिति को जाकर वह देखेंगे एवं जरूरी कार्रवाई की जावेगी।
RSS प्रचारक से मारपीट के बाद बवाल, 30 लोगों पर केस दर्ज, टीआई लाइन अटैच - Khabar Digital
आखिर कब तक दबंग के ऊपर प्रशासन दिखता है और नोनीहाल स्कूली छात्र-छात्राओं को कब तक अपना ही स्कूल भवन का कमरा नसीब होता है यह देखना दिलचस्प होगा तो वही इस पूरे मामले पर अब देवभोग क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि आखिर दबंग की दबंग गई कब तक प्रशासन देखेगा या फिर कठोर कार्रवाई दबंग के खिलाफ कर स्कूल भवन से कब्जा हटाएगा।









