NEET Exam: योगी सरकार की बड़ी सौगात, प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

NEET Exam: योगी सरकार की बड़ी सौगात, प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

लखनऊ/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार को NEET Exam देने वाले बच्चों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आवश्यकता होने पर अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

El Nino से निपटने की तैयारी तेज: हर हफ्ते होगी समीक्षा, दिए बड़े निर्देश - Khabar Digital

कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं।

किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे एवं ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति न दी जाए। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Gold Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए नया रेट

योग दिवस पर दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। आगामी 20 जून को नगर विकास,ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

NEET Exam: योगी सरकार की बड़ी सौगात, प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट | Khabar Digital | Khabar Digital