​कागजों पर दौड़ती एंबुलेंस, जमीन पर खटिया ही सहारा

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

​कागजों पर दौड़ती एंबुलेंस, जमीन पर खटिया ही सहारा

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लंबे-चौड़े वादे करने वाले दावों के बीच जमीनी हकीकत का सच कुछ और ही है, एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जो प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जनपद करंजिया क्षेत्र के पंकू टोला में आज भी पक्की सड़क नहीं है। जब गांव की एक बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी, तो कोई गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार बेबस ग्रामीणों को खटिया (चारपाई) का सहारा लेना पड़ा और वे महिला को उसी पर लिटाकर कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए।

​तीन दिन तक तड़पती रही बीमार महिला

पंकू टोला की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कमला बांधव पिछले तीन दिनों से काफी अस्वस्थ थीं। जब घर पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो परिजनों ने उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का फैसला किया। लेकिन गांव की बदहाल सड़कें इलाज की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन गईं।
​गांव तक कोई एंबुलेंस या चार पहिया वाहन पहुंच ही नहीं सकता था।
ऐसे में ग्रामीणों ने सूझबूझ और एकजुटता दिखाते हुए खटिया को ही एंबुलेंस बना दिया और महिला को उठाकर मुख्य मार्ग की ओर निकल पड़े।

​दर्द पुराना है: पहले भी अपनों को खो चुके हैं ग्रामीण

पंकू टोला के लोगों का यह दर्द नया नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क न होने की वजह से समय पर इलाज न मिलना इस गांव की पुरानी नियति बन चुका है।
​स्थानीय निवासियों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि कुछ वर्ष पहले भी सही समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण गांव की ही एक महिला ने अपने लगभग 50 वर्षीय पति और 20 वर्षीय जवान बेटे को हमेशा के लिए खो दिया था।

​बारिश में और विकराल हो जाते हैं हालात

गांव में रहने वाले आनंद, कृष्णा, मधुरा, पूनम, गंगा, कमला और अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना जिंदगी और मौत का सौदा बन जाता है। यदि समय रहते मरीज को वाहन तक न पहुंचाया जाए, तो रास्ते में ही उसकी सांसें थमने का खतरा बना रहता है।

​अब तो जाग जाए प्रशासन ग्रामीणों की सीधी गुहार

पंकू टोला के लोगों का सीधा सवाल है कि आखिर उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अधिकारी खुद आकर गांव की वास्तविक स्थिति का मुआयना करें और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराएं, ताकि आगे किसी परिवार को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण अपनों को न खोना पड़े।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी