रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति बैठक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति बैठक

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- रेल यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में GRP, RPF और जिला पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने की। इस दौरान रेलवे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गिरोहों पर सख्त कार्रवाई के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक में रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ होने वाली चोरी, लूट और अन्य वारदातों के साथ-साथ स्टेशन आउटर, रेलवे ट्रैक के आसपास के शैडो एरिया एवं स्लम डॉग कॉलोनियों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर गंभीर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रोडमैप तैयार करने और जिला पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।एसपी ने निर्देश दिए कि जिन ट्रेनों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर घटना का समय, स्थान और अपराध की प्रकृति का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए। साथ ही ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वाले वेंडरों की गतिविधियों और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में चोरी गए जेवर एवं अन्य सामान कहां और किसके माध्यम से बेचे जा रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाने तथा चिन्हित अपराध स्थलों पर नाकाबंदी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रतिमाह संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।बैठक में एरिया मैनेजर रेलवे रोहित, जीआरपी एडिशनल एसपी, डीएसपी GRP विजय गठौरिया, थाना प्रभारी GRP वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी RPF सहित कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे और खिरहनी चौकी के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति बैठक | Khabar Digital | Khabar Digital