भोपाल में अतिथि शिक्षकों का महा आंदोलन: नियमितीकरण की मांग पर फिर गरजेगी आवाज

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में अतिथि शिक्षकों का महा आंदोलन: नियमितीकरण की मांग पर फिर गरजेगी आवाज

खबर डिजिटल | भोपाल: मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक 2 अक्टूबर को एक बार फिर भोपाल में महा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इस बार यह प्रदर्शन अपने नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों को लेकर किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों ने पहले भी कई बार सरकार से नियमितीकरण की मांग की है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इससे पहले, 10 सितंबर को भी भोपाल के अंबेडकर मैदान में हजारों अतिथि शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था, जिसमें उनकी 
पांच प्रमुख मांगें थीं—नियमितीकरण, अनुभव आधारित 10 अंक जोड़े जाने, 30% से कम अंक वाले शिक्षकों को दूसरा मौका दिए जाने, विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित करने और वार्षिक अनुबंध लागू करने की मांग है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे मुख्यमंत्री आवास की ओर तिरंगा यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस आंदोलन के मद्देनज़र प्रशासन ने अंबेडकर पार्क के आसपास बैरिकेडिंग की है और पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

यह आंदोलन मध्यप्रदेश सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि अतिथि शिक्षक कई वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इस बार आंदोलन और अधिक व्यापक और तीव्र होने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी