ग्वालियर/खबर डिजिटल/ ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क कर कथित तौर पर उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में 40 वर्षीय योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान 50 से अधिक वीडियो सामने आए हैं। इनमें मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आई है।
वीडियो कॉल के दौरान करता था रिकॉर्डिंग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था। संपर्क बढ़ने के बाद वह उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत करता और कथित तौर पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर लेता था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से एक महिला से संबंधित रिकॉर्डिंग भी मिली है।
इंदौर में बंद होगी BSNL की 2G और 3G सिम… 20 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
मोबाइल और लैपटॉप का डेटा खंगाल रही पुलिस
आरोपी के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। दोनों डिवाइस से मिले डिजिटल डेटा की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को डराने-धमकाने, दबाव बनाने या उनसे पैसों की मांग करने के लिए किया गया था या नहीं।
एक महिला ने शिकायत के लिए जताई सहमति
मामले की जांच के दौरान एक महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए सहमति दी है। पुलिस अब उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Indore Breaking News: राजनगर में फिर बदमाशों का आतंक… आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़









