भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य स्तर पर तबादलों और पदस्थापनाओं के बीच अब ग्वालियर जिले में भी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने आदेश जारी कर कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों और राजस्व क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन तहसीलदारों को मिली नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार वंदना यादव को गौशपुरा (तहसील ग्वालियर) में पदस्थ किया गया है। राजकुमार नागोरिया को तहसीलदार तानसेन (वृत्त बेहट, हरितनापुर) बनाया गया है। वहीं दिव्य दर्शन शर्मा को तहसीलदार घाटीगांव (वृत्त घाटीगांव) और नवीन भरद्वाज को तहसीलदार डबरा (वृत्त डबरा, टेकनपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मुन्ना सिंह गुर्जर को ग्वालियर ग्रामीण तहसील का प्रभार दिया गया है।
नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव
आदेश के मुताबिक राकेश वर्मा को सिरसौद (तहसील तानसेन), विजय कुमार शर्मा को बिलौआ (तहसील मुरार), रमाशंकर सिंह को बिलौआ (तहसील डबरा) और जावेद सिंह को छीमक/करियावटी (तहसील डबरा) में पदस्थ किया गया है।
वहीं सुरेश यादव को सिटी सेंटर तहसील का प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यक्षेत्र में पड़ाव, जीआरपी, इंदरगंज, उटीला, झांसी रोड, सिरोल, विश्वविद्यालय और महिला थाना क्षेत्र शामिल रहेंगे।
इसके अलावा महाराज सिंह सगर को भितरवार तहसील में पदस्थ किया गया है। उनके अधिकार क्षेत्र में भितरवार, बेलगदा और करहिया थाना क्षेत्र शामिल होंगे।
प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फैसला
कलेक्टर कार्यालय के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक कार्यों को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें..









