हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाबा टोला मर्डर केस का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, निकाला जुलूस!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाबा टोला मर्डर केस का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, निकाला जुलूस!

जबलपुर के थाना हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत बाबा टोला में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वाले दिन आरोपी और पीड़ित के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी भूरा चौधरी ने सूरज चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

लहूलुहान हालत में सूरज को बचाने और आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, जिसमें हाथापाई के दौरान पत्थर से चोटें भी आईं। गंभीर रूप से घायल सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वारदात की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई और मामले की जांच तेज कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी भूरा चौधरी को महज दो दिनों के भीतर दबोच लिया।

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू (आला कत्ल) भी पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच घटना स्थल बाबा टोला लेकर पहुंची, जहां पूरी घटना का सीन री-क्रिएशन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में कानून का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे संगीन मामलों में त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाबा टोला मर्डर केस का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, निकाला जुलूस! | Khabar Digital | Khabar Digital