हरदा/खबर डिजिटल/ इंदौर-नागपुर फोरलेन पर कपासी गांव के पास नमकीन से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थकान के चलते सड़क किनारे खड़ा किया था कंटेनर
टेमागांव पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, नमकीन से भरा कंटेनर बैतूल से माल खाली करने के बाद हरदा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान चालक ने थकान महसूस होने पर कपासी गांव के पास कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जिसके बाद अचानक कंटेनर में आग भड़क गई।
MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा करारा निशाना… कटघरे में बीजेपी संगठन!
11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि कंटेनर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा कंटेनर आग की लपटों से घिर गया। घटना में कंटेनर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।









