Harda News : हरदा में नई अप लूप लाइन का शुभारंभ… रेल विभाग की अपील

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Harda News : हरदा में नई अप लूप लाइन का शुभारंभ… रेल विभाग की अपील

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ हरदा रेलवे यार्ड में नई अप लूप लाइन का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। न्यू इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद किमी 670/7-21 के अंतर्गत नई अप लूप लाइन को रेलवे यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। इसको लेकर Indian Railways के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), हरदा ने नागरिकों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

रेल विभाग ने जारी की अपील
रेल विभाग द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि नई अप लूप लाइन शुरू होने के कारण सभी नागरिक ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और बिना देखे ट्रैक पार न करें। विशेषकर पीलियाखाल से फाइल वार्ड की ओर आने-जाने वाले वार्डवासी नए ट्रैक और ट्रकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

16 वर्ष पुरानी योजना को मिला नया स्वरूप
हरदा यार्ड में 16 वर्ष पुरानी योजना को बदलते हुए न्यू इंटरलॉकिंग वर्क के माध्यम से आधुनिक स्वरूप में कार्य किया गया है। इसके अंतर्गत नई अप और डाउन लूप लाइन का निर्माण किया गया है। इस विकास कार्य से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को कई नई सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। डाउन लूप प्लेटफॉर्म के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती थी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hindi-writer-vinod-kumar-shukla-death-hindi-sad-story/

न्यू गुड्स यार्ड से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
हरदा में न्यू गुड्स यार्ड का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। इसके शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से नगरवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा दशकों पुराने ट्रैक को भी नई तकनीक के अनुसार तैयार किया गया है। यह Bhopal Division का पहला 1/16 टर्नआउट है, जो तकनीकी दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अमृत भारत योजना के तहत मॉडल स्टेशन की ओर हरदा
यह समस्त विकास कार्य Amrit Bharat Station Scheme के तहत किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत Harda Railway Station को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों और आमजन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने का कार्य शुरू
प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। हरदा संभवतः प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अधिकांश समय मालगाड़ी खड़ी रहती है, जो कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रहती थी। इस कारण बड़ी यात्री ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रोकी जाती थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई बढ़ने के बाद बड़ी यात्री ट्रेनें भी यहीं रुक सकेंगी, जिससे यात्रियों को सीधा और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-railway-station-coolies-struggle-modernization-impact/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस