भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बागेश्वर धाम से जुड़े विवाद के बीच साध्वी हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लगातार आपत्तिजनक कमेंट, मैसेज, ई-मेल और धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। हर्षा ने कहा कि अगर भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उन्हें धमकी देने वाले लोगों को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में किसी व्यक्ति, संत, आश्रम या संस्था का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों के बावजूद वह डरने वाली नहीं हैं और अपनी बात मजबूती से रखती रहेंगी।
कुंभ के दौरान भी धमकियां मिलने का दावा
साध्वी हर्षा ने दावा किया कि उन्हें पहले कुंभ के दौरान भी इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा था। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसी दबाव में आकर अपने विचार बदलने वाली नहीं हैं।
MP Police Constable Driver Recruitment 2026: 1000 पदों पर भर्ती… 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू
बागेश्वर धाम की अपील के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महिलाओं से जुड़ी एक अपील के बाद यह विवाद चर्चा में आया था। उन्होंने महिलाओं से अकेले बागेश्वर धाम नहीं आने और अनजान लोगों या सेवादारों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद साध्वी हर्षा रिछारिया ने आश्रमों में महिलाओं की सुरक्षा और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए थे। उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई और मामले ने विवाद का रूप ले लिया।
पुलिस थाने तक जा सकता है मामला
फिलहाल हर्षा रिछारिया की ओर से लगाए गए धमकी के आरोपों को लेकर किसी विशेष व्यक्ति या संस्था के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है। जिसको लेकर आने वाले वक्त में मामला पुलिस थाने की चौखट पर भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
डबरा बीजेपी में गहराया विवाद… नगर पालिका अध्यक्ष समेत 30 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा









