Alirajpur News: पुलिस का 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: पुलिस का 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान

अलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एक अभिनव जनजागरूकता अभियान 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। जिसका असर धरातल पर दिखाई देने लगा है, लोगों के इसके जरिए चालान ना बनाकर उन्हें हेलमेट पहनाया जा रहा है।

हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' का असर
इस अभियान का उद्देश्य दंड के बजाय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 'हेलमेट बैंक' की स्थापना की गई। यह पूर्णतः जनसहभागिता आधारित पहल है, जिसके अंतर्गत जिले के सक्षम नागरिक स्वेच्छा से हेलमेट खरीदकर पुलिस थानों में जमा करा रहे हैं। वहीं अब पुलिस इन हेलमेटों को जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क वितरित कर रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bankers-should-contribute-in-making-the-beneficiaries-entrepreneurs-collector-ashish-tiwari/

एसपी रघुवंश सिंह ने की शुरुआत
अभियान के प्रथम चरण के तहत रविवार 19 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने स्थापित हेलमेट बैंक में प्राप्त हेलमेटों का वितरण बस स्टैंड, आलीराजपुर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान जिन वाहन चालकों ने पूर्व से ही यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट धारण किया हुआ था, उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, ताकि आगे से भी वो यातायात के नियमों का पालन करे।

जनता ने की अभियान की सराहना
आमजन ने पुलिस के इस नवाचार की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने जिले के सभी सक्षम नागरिकों से 'हेलमेट बैंक' से जुड़कर अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने का आहवान किया, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। तभी 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी आलीराजपुर अश्विनी कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोल, प्रभारी यातायात अर्जुन वास्कले एवं यातायात पुलिस दल उपस्थित रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Alirajpur News: पुलिस का 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital