40 साल बाद भी नहीं मिले प्लॉट, सोसाइटी के पदाधिकारियों पर EOW ने दर्ज किया केस

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

40 साल बाद भी नहीं मिले प्लॉट, सोसाइटी के पदाधिकारियों पर EOW ने दर्ज किया केस

भोपाल/खबर डिजिटल। करीब चार दशक पहले घर बनाने और प्लॉट देने के सपने दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने हिलटॉप गृह निर्माण सहकारी संस्था (मर्यादित), भोपाल के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में तत्कालीन अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अनीता सिंह सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

EOW की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि संस्था के पदाधिकारियों ने सदस्यों से भूखंड की पूरी राशि और विकास शुल्क लेने के बावजूद कई लोगों को वर्षों तक उनके प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। जांच में यह भी पाया गया कि सदस्यों को मूल विक्रय पत्र देने के बजाय केवल उसकी फोटोकॉपी दी गई और मूल दस्तावेज संस्था के पास रखे गए।

Must Read: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रु होंगे ट्रांसफर - Khabar Digital

जानकारी के अनुसार हिलटॉप गृह निर्माण सहकारी संस्था का गठन वर्ष 1986 में किया गया था। संस्था ने शुरुआती दौर में करीब 200 से 250 लोगों को सदस्य बनाकर लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। इस राशि से कोटरा सुल्तानाबाद, बरखेड़ी खुर्द, बावड़िया कलां और प्रेमपुरा क्षेत्रों में जमीन खरीदी गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संस्था ने लगभग 25 एकड़ भूमि खरीदी थी तथा अतिरिक्त भूमि के लिए अग्रिम भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सदस्यों को उनके भूखंड नहीं सौंपे गए। कुछ मामलों में आवंटन सूची में कथित हेराफेरी और एक ही प्लॉट को अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई।

Must Read:गोधरा कांड पर बोले CM मोहन यादव; कांग्रेस पर कसा तंज – Khabar Digital

सहकारिता विभाग की वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट में भी सदस्यता सूची और भूखंड आवंटन सूची में विसंगतियां मिलने की बात सामने आई है। EOW का कहना है कि मामले में कई वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर EOW ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Must Read: सिकल सेल: देश में 7 करोड़, MP में सवा करोड़ लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी