हिनौती स्कूल परिसर से हटाए गए खतरनाक बिजली के तार, 700 छात्रों को मिली राहत

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

हिनौती स्कूल परिसर से हटाए गए खतरनाक बिजली के तार, 700 छात्रों को मिली राहत

रीवा, 1 जुलाई। गंगेव जनपद के हिनौती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से गुजर रही खतरनाक एलटी बिजली लाइन को आखिरकार हटाने का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से विद्यालय परिसर में झूल रहे बिजली के तार और खंभे करीब 700 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए खतरा बने हुए थे। मामले को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया।

कार्यपालन अभियंता त्योंथर संभाग आशीष बैन, सहायक यंत्री उमाशंकर द्विवेदी एवं कनिष्ठ यंत्री प्रणव वर्मा के निर्देश पर ठेकेदार द्वारा विद्यालय परिसर से बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय के भीतर से गुजर रही लाइन को हटाकर अब बाउंड्री के बाहर से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि वर्षों से इस समस्या को लेकर शिक्षा एवं बिजली विभाग को पत्र लिखे जा रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खुले तारों के कारण बच्चों और स्टाफ में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी।

सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के अनेक शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज भी हाईटेंशन एवं एलटी लाइनें परिसर के बीचों-बीच गुजर रही हैं। सरकार को स्कूल शिक्षा विभाग और बिजली विभाग के समन्वय से ऐसे सभी मामलों का सर्वे कराकर युद्धस्तर पर लाइन शिफ्टिंग अभियान चलाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि हिनौती के अलावा करहिया, अतरैला, पताई सहित आसपास के आधा दर्जन स्कूल परिसरों से भी पूर्व में बिजली लाइनें हटवाई जा चुकी हैं। विद्यालय परिसर से बिजली लाइन हटने पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत जताते हुए बिजली विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

हिनौती स्कूल परिसर से हटाए गए खतरनाक बिजली के तार, 700 छात्रों को मिली राहत | Khabar Digital | Khabar Digital