MP News: 38 हजार PM आवास का हुआ गृह प्रवेश, अभी 2 हजार 548 करोड़ के और बनेंगे आवास

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: 38 हजार PM आवास का हुआ गृह प्रवेश, अभी 2 हजार 548 करोड़ के और बनेंगे आवास

भोपाल/इंदौर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने 2 हजार 548 करोड़ रुपये से अधिक के आवासों का भूमि-पूजन किया। इस भूमि-पूजन से 42 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ होगा। उन्होंने 992 करोड़ रुपये से निर्मित 38 हजार आवासों का गृह-प्रवेश भी कराया।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 446 करोड़ की लागत से 116 परियोजनाओं का लोकार्पण और 310.82 करोड़ की कुल 37 परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी किया।

Must Read: मालवा बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब: MP के 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

38 हजार PM आवास का हुआ गृह प्रवेश

इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली 48.10 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भी भूमि-पूजन भूजन किया। इससे इंदौर के 20, उज्जैन के 8 और आसपास के 40-50 गांव लाभान्वित होंगे। लोगों का घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है इंदौर, उज्जैन और सांवेर को आज 5657 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। यह प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं। इंदौर के पितेृश्वर महादेव से बाबा महाकल तक आने के लिए सीधी सड़क का भूमि-पूजन हुआ है।

यह परियोजना पीथमपुर को निमाड़ क्षेत्र में आगे दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कारिडोर से जोड़ेगी और क्षेत्र के लिए आर्थिक समृद्धि का अहम मार्ग बनेगी। राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर इसकी ऊंचाई कम की है, जिससे किसानों को भी आवागमन के लिए लाभ मिलेगा। प्राचीन काल में इस मार्ग से 12 महीने साधु-संत और श्रद्धालु पैदल यात्रा करते थे। उज्जैन क्षेत्र विकास का नया पर्याय बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल में भारत ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Must Read: जुलाई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट

उज्जैन-इंदौर मेटोपोलिटन सिटी के लिए नया सूर्योदय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फतेहाबाद और चंद्रावती कभी इंदौर-उज्जैन के बीच व्यापार-व्यवसाय का प्रमुख केंद्र रहा है। परांगत सड़क के साथ-साथ नया ग्रीन फील्ड रोड विकास का नया पर्याय बनेगा। यह रोड उज्जैन-इंदौर मेटोपोलिटन सिटी के लिए नए सूर्योदय के समान है। अब इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, धार और रतलाम तक 16 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले मेट्रोपोलिटन एरिया में 6 रेलवे जंक्शन, 2 एयरपोर्ट, 4 हवाई पट्टी और 2 राजमार्ग शामिल होंगे। सड़क मार्ग उद्योग, व्यापार, कृषि और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों के विकास में अहम योगदान देता है। अब फतेहाबाद को रेलवे के डबल ट्रैक की भी सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 में राज्य सरकार ने अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए हैं। मध्यप्रदेश ने देश में किसानों से सबसे अधिक गेहूं खरीदने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रदेश के पौने 14 लाख किसानों से गेहूं उपार्जन कर प्रति क्विंटल 2625 रुपए का भुगतान किया है। हमारे किसान और युवा साथी व्यापार-व्यवसाय और रोजगार के लिए सड़कों पर मोटरसाइकिल या अन्य दो पहिया वाहन से चलें तो हेलमेट लगाएं। उनका जीवन सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार ने हेलमेट सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सड़क हादसों के समय हेलमेट लोगों की जान बचाने में ईश्वरीय भू्मिका में होता है। इसी क्रम में इंदौर प्रशासन यहां हेलमेट वितरण कर रहा है।

Must Read:लोन नहीं चुकाया तो कब और कैसे जब्त होगी आपकी घर-जमीन? जानिए

सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में हुए सराहनीय काम

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लगभग 2900 करोड़ की लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना से दोनों शहरों की दूरी कम होगी। उज्जैन धार्मिक और प्रेरणा की नगरी है और इंदौर आर्थिक और रोजगार का केंद्र है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया के निर्माण से रोजगार, शिक्षा और अधोसंरचना का बड़े पैमाने पर विकास होगा। आज 38 हजार परिवारों को 2500 करोड़ रुपए लागत के आवासों में गृह-प्रवेश कराया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 20 हजार छोटे व्यापारियों को स्वनिधि योजना के अंतर्गत 51 करोड़ राशि दी गई है। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवर और जल निकासी की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। फायर ब्रिगेड के 36 स्टेशनों के वाहन और उपकरण दिए गए हैं। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के लिए तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज 5657 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए जनता को समर्पित किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उज्जैन में स्मार्ट सिटी के उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। यह सराहनीय पहल है। डॉ. मोहन यादव एक दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो मध्य प्रदेश को बहुत आगे ले जाएंगे।

Must Read: दिग्विजय सिंह को BJP में आने का न्योता? हेमंत खंडेलवाल ने दिया चौंकाने वाला जवाब

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP News: 38 हजार PM आवास का हुआ गृह प्रवेश, अभी 2 हजार 548 करोड़ के और बनेंगे आवास | Khabar Digital | Khabar Digital