ऑटो चालक की ईमानदारी ने जीता दिल, कीमती सामान से भरा बैग लौटाकर बना मिसाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ऑटो चालक की ईमानदारी ने जीता दिल, कीमती सामान से भरा बैग लौटाकर बना मिसाल

खबर digital -कटनी-- आज के दौर में जहां ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है, वहीं एक ऑटो चालक ने ऐसा उदाहरण पेश किया जिसने सबका दिल जीत लिया। यह मामला बीती रात रंगनाथ नगर थाने में सामने आया, जब एक ऑटो चालक ने सवारी का भूला हुआ कीमती सामान से भरा बैग थाने में जमा कराया।जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक अंकित वासनिक (20), निवासी भट्टा मोहल्ला, रीठी से सवारी छोड़कर जब रात में अपने घर लौटा तो उसके ऑटो में एक काले रंग का बैग पड़ा मिला। बैग देखते ही उसे अंदाज़ा हो गया कि यह रीठी जाने वाले यात्री का है। बिना देर किए वह सीधे बैग लेकर रंगनाथ नगर थाने पहुंच गया और पूरी घटना थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह को बताई।थाना प्रभारी ने तत्काल बैग मालिक से संपर्क साधा। देर रात करीब 11 बजे रीठी निवासी आकाश निगम (26) थाने पहुंचे। बैग सुरक्षित देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मौके पर ही बैग खोलकर सामान चेक किया, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स, नगद राशि और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला।पुलिस ने ऑटो चालक अंकित के सहयोग से बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया। आकाश निगम ने ईमानदारी के इस कार्य के लिए ऑटो चालक अंकित वासनिक और रंगनाथ नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।ईमानदारी का यह उदाहरण समाज के लिए प्रेरणा बन गया है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी