IAS दीपक सक्सेना को नई जिम्मेदारी, अब जनसंपर्क संचालनालय में OSD सह आयुक्त और मप्र माध्यम के MD

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

IAS दीपक सक्सेना को नई जिम्मेदारी, अब जनसंपर्क संचालनालय में OSD सह आयुक्त और मप्र माध्यम के MD

भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2010 बैच के सख्त और निडर अफसर IAS दीपक कुमार सक्सेना को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जबलपुर कलेक्टर रहे दीपक कुमार सक्सेना को अब भोपाल स्थित जनसंपर्क संचालनालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) सह आयुक्त और साथ ही मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया है।IAS दीपक सक्सेना न केवल प्रशासनिक तौर पर दक्ष हैं, बल्कि एक ऐसे अफसर हैं जो जनता से जुड़ते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। नई जिम्मेदारी में भी उनसे यही उम्मीद है कि वे जनसंपर्क और शासन की योजनाओं की प्रभावी ब्रांडिंग के जरिए शासन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा - Khabar Digital

सख्त कलेक्टर की पहचान

IAS Deepak Saxena, जबलपुर में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और मेडिकल माफिया पर सख्ती से कार्रवाई करने में कोई चूक नहीं की। निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, फीस वसूली पर नियंत्रण, मेडिकल और धान उपार्जन में सुधार, मेडिकल माफिया पर भी कार्रवाई कर फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाया। धान उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को निलंबित करने जैसे जनता के हितों को ध्यान में रखकर अनेक काम करते रहें हैं। इसकी एक लंबी फहरिस्त है।

उज्जैन से है पुराना नाता

कलेक्टर दीपक सक्सेना 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई गुना में पूरी की। उस समय उनके पिता का तबादला उज्जैन हो गया, जिसके बाद आगे की पढ़ाई वहीं से जारी रखी। शुरू से ही वे गणित में काफी निपुण थे। उन्होंने गणित विषय से M.Sc. की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बैंक की परीक्षा दी और नौकरी भी लग गई। लेकिन बैंक की नौकरी से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में उनका चयन MPPSC (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) के माध्यम से हो गया। उन्होंने यह सफलता इतिहास और मानव शास्त्र विषयों के साथ अध्ययन कर हासिल की और फिर निरंतर प्रगति करते गए। IAS दीपक सक्सेना का पारिवारिक जीवन भी पूर्ण था — पत्नी, एक बेटा और एक बेटी। लेकिन एक हादसे ने उनके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

यह भी पढ़ें – थमा बारिश का दौर, भोपाल सहित 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा – Khabar Digital

जनता से 24x7 जुड़ाव

IAS दीपक सक्सेना का सबसे बड़ा गुण जनसंपर्क और संवेदनशीलता। उनका मोबाइल नंबर हर आम नागरिक के पास मौजूद है और वे दिन-रात किसी भी समय फोन रिसीव करने वाले अफसर के रूप में पहचाने जाते हैं। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना, यह एक ऐसा नाम है, जिससे जबलपुर में सभी लोग परिचित होंगे। मध्य प्रदेश में भी तमाम लोग इनसे परिचित होंगे। इनका मोबाइल नंबर ज्यादातर लोगों के पास होगा। जबलपुर की जनता आज भी उन्हें ईमानदार, निष्पक्ष और दबंग अफसर मानती है। लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में प्रशासन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहा।

जबलपुर में रिकॉर्ड रूम का डिजिटल मॉडल

IAS दीपक कुमार सक्सेना ने जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को डिजिटाइजेशन के जरिए नया रूप दिया। पहले जहां फाइल निकालने में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब यह ऑनलाइन प्रक्रिया से मिनटों में संभव है। यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया।अब सक्सेना जी की इस मिसाल को भी सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। दीपक सक्सेना जी का मानना है कि लोगों के साथ कम्युनिकेशन बढ़ाने के साथ ही मेहनत पर भरोसा रखना सबसे जरूरी है।

यह भी पढ़ें – नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते - Khabar Digital

https://youtu.be/P4rlsPer2Is?si=08djpenREMfoTisX
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

IAS दीपक सक्सेना को नई जिम्मेदारी, अब जनसंपर्क संचालनालय में OSD सह आयुक्त और मप्र माध्यम के MD | Khabar Digital | Khabar Digital