MP IAS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू ने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी के. रामकृष्ण राव का स्थान लिया है, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पदभार संभालते ही संजय जाजू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात भी की।
मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे भोपाल
इस बड़ी नियुक्ति का एक भावुक पहलू मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ा है। दरअसल, संजय जाजू मूल रूप से भोपाल के रहने वाले हैं। तेलंगाना के मुख्य सचिव की कमान संभालने से ठीक दो दिन पहले वे विशेष रूप से भोपाल आए थे। यहां उन्होंने अपनी मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और इसके बाद हैदराबाद जाकर अपना नया कार्यभार संभाला।
केंद्रीय से हुई घर वापसी
संजय जाजू को तेलंगाना का मुख्य सचिव बनाने के लिए राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर उन्हें केंद्र से वापस उनके मूल कैडर तेलंगाना में बुलाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उनके पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। जाजू फरवरी 2029 में सेवानिवृत्त होंगे। इतनी लंबी अवधि होने के कारण तेलंगाना के इतिहास में मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल सबसे लंबे समय तक रहने वाले अफसरों में शुमार हो जाएगा।
मिले ये पावरफुल प्रभार
रेवंत रेड्डी सरकार ने संजय जाजू पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्य सचिव के मुख्य दायित्व के साथ-साथ राज्य के विकास से जुड़े कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें उद्योग एवं वाणिज्यपूर्ण अतिरिक्त प्रभार IT, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचारपूर्ण अतिरिक्त प्रभार, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) उद्योग एवं निवेश प्रकोष्ठ के विशेष प्रधान सचिव, निवेश सेलमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शामिल है।









