डेस्क। IDBI बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ऑडिट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल और सिक्योरिटी विभाग में कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इन विभागों में निकली भर्ती
भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है—
- ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS): 10 पद
- इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट विभाग (IMD): 8 पद
- लीगल विभाग: 9 पद
- सिक्योरिटी ऑफिसर: 4 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार B.E., B.Tech, M.E., M.Tech (IT/सिविल/इलेक्ट्रिकल) या एलएलबी (Law) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 45 वर्ष तक तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
- General / OBC / EWS: ₹1050
- SC / ST / PwD: ₹250
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों और अनुभव की प्रारंभिक जांच (Screening), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल होंगे।
पद के अनुसार मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार बैंक के वेतनमान के तहत सैलरी दी जाएगी।
- डिप्टी जनरल मैनेजर (Grade D): ₹1,02,300 से ₹1,20,940 तक
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Grade C): ₹85,920 से ₹1,05,280 तक
- मैनेजर (Grade B): ₹64,820 से ₹93,960 तक
उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें..









