अवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता.. लाखों की शराब बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता.. लाखों की शराब बरामद

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 17 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्देश दिए गए थे कि अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए, तथा ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए।

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस की कार्रवाई
निर्देशों के पालन में थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और सजगता का परिणाम है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

लाखों रुपये की शराब जब्त
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे, थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तूफान क्रूजर क्लासिक वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 पेटियां बीयर (कुल मात्रा 600 लीटर) पाई गईं। इस पर आरोपी दिलीप पिता सोमला सिंगाडिया भील (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम महेन्द्र बुडी फल्या, थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 483/25, धारा 34(2) एवं 46 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत 1 लाख 38,000 हजार रुपये है, जबकि परिवहन के लिए उपयोग वाहन की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जप्ती का मूल्य 9 लाख 38 हजार रुपये है।

एसपी आलीराजपुर ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि 'थाना आज़ाद नगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता का उदाहरण है। जिले में शराब माफिया और तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। जब्त की गई शराब के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन से व्यक्ति शामिल हैं।'

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आज़ाद नगर निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, सउनि कोशलेंद्र, प्रआर मुकेश, एवं प्रआर भारत का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता.. लाखों की शराब बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital