सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। बरही थाना पुलिस ने कैमोर और विजयराघवगढ़ थाना पुलिस के साथ मिलकर ग्राम चपना नदी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी घाट से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे हुए मिले। इनमें दो नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर और एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर शामिल है।पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना बरही परिसर में खड़ा कराया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, उप निरीक्षक देवानंद शर्मा सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।हालांकि लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद जिले में अवैध रेत परिवहन पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा। नदी घाटों से खुलेआम रेत निकासी और परिवहन प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तबरही-कैमोर-विजयराघवगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









