IPS MEET 2025: मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को लेकर की बड़ी घोषणा…

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

IPS MEET 2025: मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को लेकर की बड़ी घोषणा…

IPS MEET 2025: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में INDIAN POLICE SERVICE MEET BHOPAL 2025 (IPS मीट) का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस थानों को पुरस्कृत करने की परंपरा शुरु हो। जिस प्रकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय थानों को पुरस्कृत करता है इसी प्रकार के पैरामीटर पर मध्यप्रदेश में पुलिस थानों को प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पुरस्कृत करने की परंपरा शुरु करें। प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर थानों को पुरस्कृत किया जाए।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कुछ लोग शिकायत करते हैं कि मेरा पुलिस से ज्यादा प्रेम है। लेकिन ये सच है कि पुलिस 24 घंटे काम करती है। किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया पुलिस को ही देना पड़ती है। परेशानी में पुलिस ही भगवान नजर आती है। पुलिस सबकी आशा का केन्द्र बनते जा रही है। जो काम पुलिस के नहीं हैं उनमें भी पुलिस से मदद की उम्मीद की जाती है।

IPS MEET 2025 में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कई जातियों को हमने आपराधिक घोषित कर दिया है। लेकिन हमारी ये मानसिकता अंग्रेजों के वजह से हो गई। जबकि ऐसे लोगों का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो ये बहुत काम के हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि नट जाति के लोगों से पहले गुप्तचर का काम लिया जाता था, अपनी कला-कौशल के बल पर वे बहुत काम आते थे। इसीलिए पुलिस को अपनी मानसिकता में भी परिवर्तन लाना होगा।

सबके अधिकारों की रक्षा ही सच्ची पुलिसिंग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को पुलिसिंग की भावना का सही अर्थ समझाने के लिए उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार किसान अपनी फसल में से कई वर्गों को उपज का हिस्सा देता है उसी प्रकार पुलिस की भी ये भावना होनी चाहिए जो हमें मिला केवल वो हमारा नहीं है। पुलिस को मिला पॉवर सबका पॉवर है। सबके अधिकारों के लिए अपने पॉवर का इस्तेमाल करना ही सच्ची पुलिसिंग है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के सामने चुनौती होती है कि कानून का पालन कराना है, दक्षता दिखानी है लेकिन ये वसंवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। मुझे मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व है जिसने कई मामलों में अपनी अच्छी पोजीशन से बनाई है

INDIAN POLICE SERVICE MEET BHOPAL 2025: CM MOHAN YADAV BIG ANNOUNCEMENT NEWS
INDIAN POLICE SERVICE MEET BHOPAL 2025: CM MOHAN YADAV BIG ANNOUNCEMENT NEWS

बम्होरीकला थाना प्रभारी का सम्मान

टीकमगढ़ के बम्होरीकला थाने को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में सम्मिलित किया और एक्सीलेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और बम्होरीकला थाना प्रभारी रश्मि जैन को सम्मानित किया

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

IPS MEET 2025: मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को लेकर की बड़ी घोषणा… | Khabar Digital | Khabar Digital