Indore News: BJP विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक से मारपीट... एरोड्रम TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Indore News: BJP विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक से मारपीट... एरोड्रम TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में एरोड्रम थाने में शुक्रवार देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और पंकज चौबे के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के आरोपों के बाद बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक थाने पहुंच गए। विधायक गोलू शुक्ला के 400 से अधिक समर्थकों के पहुंचने से थाने के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस प्रशासन ने एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने में शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पड़ोसी से विवाद के बाद थाने पहुंचे थे बीजेपी कार्यकर्ता
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। जयदीप का आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी और इससे संबंधित वीडियो विधायक गोलू शुक्ला को भेजा। बताया जा रहा है कि विधायक के कहने पर जयदीप शिकायत दर्ज कराने एरोड्रम थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की। शाम से शुरू हुआ यह मामला देर रात तक चलता रहा।

रात 11 बजे थाने में बढ़ा विवाद
रात करीब 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ता पंकज चौबे भी थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जयदीप दुबे और पंकज चौबे के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए उन्हें घसीटकर अंदर ले गए। इस घटना की जानकारी अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक एरोड्रम थाने पहुंचने लगे। कुछ ही देर में थाने के बाहर भीड़ जुट गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

MP News: मोहन कैबिनट के डिप्टी सीएम और मंत्री क्यों जा रहे दिल्ली?…. क्या होगा बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल?

CCTV फुटेज की जांच कराने की मांग
थाने पहुंचे बीजेपी समर्थकों ने आरोप लगाया कि जयदीप दुबे और पंकज चौबे के साथ हुई कथित मारपीट थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने फुटेज की जांच कराकर घटना की सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। समर्थकों का कहना था कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे थाने से नहीं हटेंगे। इस वजह से देर रात तक थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

एडिशनल डीसीपी के पहुंचने के बाद हुई कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पुलिस बल के साथ एरोड्रम थाने पहुंचे। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, समर्थक पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।आखिरकार देर रात पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल पैदा कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और घटना की जांच पर नजर
एरोड्रम थाने में हुए इस घटनाक्रम के बाद अब शिकायत दर्ज करने में कथित देरी, कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार और सीसीटीवी फुटेज की जांच जैसे मुद्दे अहम हो गए हैं। निलंबन की कार्रवाई के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि विवाद की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।

https://www.youtube.com/watch?v=nYL6l8UTH-w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Indore News: BJP विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक से मारपीट... एरोड्रम TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड | Khabar Digital | Khabar Digital