Breaking News: इंदौर में बस के बाद अब टैंकर का आतंक... दो बच्चों को कुचला, एक मृत, एक गंभीर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: इंदौर में बस के बाद अब टैंकर का आतंक... दो बच्चों को कुचला, एक मृत, एक गंभीर

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजवाड़ा क्षेत्र में बेकाबू सिटी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के कुछ ही दिन बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर टैंकर की टक्कर से दो बच्चों के घायल होने की घटना सामने आई है। हादसे में एक बच्चे की मौत होने की शुरुआती जानकारी है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

टैंकर चालक मौके से फरार
जानकारी के मुताबिक, हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुआ। यहां सड़क से गुजर रहे दो बच्चे टैंकर की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Indore News: बस हादसे की जांच की मांग… तकनीकी खामी से लेकर ड्राइवर की भूमिका तक हो पड़ताल

राजवाड़ा में भी हुई थी घटना
गौरतलब है कि इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही बेकाबू सिटी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस हादसे के बाद अब टैंकर से हुए इस हादसे ने शहर की यातायात और भारी वाहनों की निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किटों का जखीरा… उषा ठाकुर ने कहा- नवरात्र से पहले इतना बड़ा स्टॉक

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी