इंदौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! चिंटू चौकसे की जगह सोनिला मिमरोट बनीं नेता प्रतिपक्ष

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

इंदौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! चिंटू चौकसे की जगह सोनिला मिमरोट बनीं नेता प्रतिपक्ष

इंदौर/नरेन्द्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर नगर निगम में कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनावों से पहले बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष रहे चिंटू चौकसे को पद से हटाकर वार्ड क्रमांक 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट भाटिया को नई नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।

महिला पार्षद बनीं नेता प्रतिपक्ष

नगर निगम चुनाव में अब करीब एक वर्ष का समय शेष है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने संगठन और नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहली बार पार्षद बनीं सोनिला मिमरोट भाटिया को कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुना गया है, जिसके बाद वे नगर निगम इंदौर में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगी।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत

सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पार्टी का ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत प्रमुख कारण माना जा रहा है। चिंटू चौकसे के पास पहले से संगठनात्मक जिम्मेदारियां होने के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने नगर निगम में नया चेहरा सामने लाने का फैसला किया है।

बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी

सोनिला मिमरोट भाटिया की नियुक्ति को कांग्रेस द्वारा महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति के तहत उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी