इंदौर/खबर डिजिटल। Congress protest MP: मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से 32 की मौत पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट, Jeetu Patwari बोले - आइए, हम जल में मिले जहर के खिलाफ फिर आवाज उठाते हैं! 25 साल की अत्याचारी सरकार को फिर जगाते हैं! हाल ही में Indore में लगातार हो रही दूषित पानी से मौत का मामले पर सियासत गरमा चुकी है। संदन में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 3 फरवरी को इंदौमें बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे को गंभीर लापरवाही बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।
राज्यसभा में कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
राज्यसभा में @ShayarImran ने इंदौर मसले पर कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए मैं मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि इन मौतों का जिम्मेदार किसको माना जा रहा है? क्या इसमें सिर्फ राज्य सरकार की जिम्मेदारी है? क्या जल शक्ति मंत्रालय ने इसमें संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सवाल किया? क्या इस मामले में राज्य सरकार ने कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की?
दूषित पानी से 32 की मौत
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। भागीरथपुर में अब तक 3500 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 450 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि तीन मरीज अभी भी भर्ती हैं, जिनमें दो आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ इंदौर के भागीरथपुरा में लगभग 30 प्रतिशत हिस्से में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है। इंदौर नगर निगम का दावा है कि पानी साफ आ रहा है लेकिन रहवासी अब भी टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। बचा हुआ 70 प्रतिशत क्षेत्र की पाइपलाइन सुधार का काम अंतिम चरण में है।









