इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…. कलेक्टर ने बताई जरूरी बातें

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…. कलेक्टर ने बताई जरूरी बातें

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव के बाद गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, सरकार से लेकर प्रशासन इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में इंदौर के जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंदौर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसी, अवन्तिका के सेल्स अधिकारी, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, एचपीसीएल गैस प्लांट मांगलिया के मैनेजर तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए, आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने दी जानकारी
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि हाल ही में लोगों में आशंका के कारण बुकिंग में अचानक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों के आंकड़ों में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिलते रहेंगे। ऑयल कंपनियों द्वारा केवल इतना बदलाव किया गया है कि सिलेंडर की अगली बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। उपभोक्ताओ को सामान्यतः बुकिंग के तीन दिन के भीतर डिलेवरी घर पर ही ओटीपी के माध्यम से दी जा रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित है। इसलिए होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को अस्थायी रूप से डीजल भट्टी, इंडक्शन, इंफ्रारेड इलेक्ट्रिक कॉइल जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। कलेक्टर वर्मा ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं होने दी जाए। यदि होटल या अन्य व्यवसायों को घरेलू सिलेंडर दिए जाने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-teachers-employees-front-memorandum-tet-supreme-court-review/

त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक संस्थान और अस्पतालों के लिए ऑयल कंपनी द्वारा दी गई छूट अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू बनी रहेगी। प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए तीन जांच दल गठित किए गए हैं, जो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब सिलेंडर डिलीवरी के समय उपभोक्ता से ओटीपी अनिवार्य रूप से लिया जाएगा, जिससे अनियमितता की संभावना कम होगी। साथ ही, शहर में जहां पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां होटल और रेस्टोरेंट को प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अवंतिका गैस कंपनी ने इस संबंध में त्वरित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

समस्या होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की कमी या समस्या नहीं है। प्रशासन के अनुसार शहर में गैस की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता को भारत गैस, इंडेन गैस या एचपी गैस के डीलर द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो इसकी शिकायत संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर नंबरों पर की जा सकती है। भारत गैस हेल्पलाइन नंबर: 1800-22-4344 (टोल फ्री), इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल फ्री) और एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल फ्री) उपभोक्ता इन टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर संबंधित कंपनी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/big-update-lpg-no-shortage-of-petrol-diesel-and-gas-cylinders-in-mp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी…. कलेक्टर ने बताई जरूरी बातें | Khabar Digital | Khabar Digital