Indore news: पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता… मंगेतर को भेजी सेल्फी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Indore news: पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता… मंगेतर को भेजी सेल्फी

बेंगलूरु/खबर डिजिटल/ बेंगलूरु की शिवगंगा पहाड़ी पर ट्रैकिंग के दौरान इंदौर के कारोबारी परिवार का 31 वर्षीय आईटी इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की तलाश में पिछले तीन दिनों से पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में ड्रोन की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस जांच में कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

डिजिटल तरीके से जांच जारी
जांच में अद्वैत के भोपाल निवासी एक युवती से संपर्क की बात सामने आई है। युवती ने पुलिस के सामने खुद को अद्वैत की मंगेतर बताया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अद्वैत के बेंगलूरु स्थित घर से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं। लैपटॉप की जांच के दौरान मिले कुछ मैसेज ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

लैपटॉप में मिला ‘आखिरी बार मिलेंगे’ मैसेज
स्थानीय पुलिस ने अद्वैत के बेंगलूरु स्थित घर की तलाशी ली, जहां से उसका लैपटॉप बरामद हुआ। जांच के दौरान उसमें ‘आखिरी बार मिलेंगे’ जैसा मैसेज सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मैसेज किस संदर्भ में लिखा गया था और इसका अद्वैत के लापता होने की घटना से क्या संबंध है।

मंगेतर को भेजी थी आखिरी तस्वीर
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह शिवगंगा पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए रवाना होने से पहले अद्वैत ने अपनी मंगेतर प्राप्ति चौहान को तस्वीर भेजी थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन संपर्क से बाहर हो गया। जांच के दौरान पहाड़ी की चोटी पर अन्य ट्रैकर्स द्वारा खींची गई एक तस्वीर में भी अद्वैत दिखाई दिया है। अब पुलिस उस तस्वीर के आधार पर अद्वैत की गतिविधियों और उसके आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोटी तक पहुंचने के बाद वह किस दिशा में गया था।

भोपाल जाएगी बेंगलूरु पुलिस की टीम
पुलिस जांच में सामने आया है कि अद्वैत लगातार भोपाल की युवती के संपर्क में था। युवती ने खुद को उसकी मंगेतर बताया है। अब बेंगलूरु पुलिस की टीम भोपाल पहुंचकर युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर सकती है। इस दिशा में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
अद्वैत के पिता इंदौर में कारोबारी हैं। पुलिस उनसे भी बेटे से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है। जांच अधिकारी अद्वैत के निजी संबंधों के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति और हाल की गतिविधियों को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-by-election-loss-mp-bjp-new-strategy-ashutosh-tiwari-narottam-mishra-2028/

शुक्रवार सुबह शिवगंगा पहाड़ी पहुंचा था अद्वैत
मूल रूप से इंदौर का रहने वाला अद्वैत उपाध्याय बेंगलूरु के मैत्री लेआउट में रहकर आईटी क्षेत्र में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे वह शिवगंगा पहाड़ी पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है।जांच में सामने आया कि करीब 8:30 बजे अद्वैत ने अपनी मंगेतर को वीडियो कॉल किया और तस्वीर भी भेजी। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसका मोबाइल संपर्क टूट गया, जबकि शाम करीब 5 बजे फोन पूरी तरह बंद हो गया।

किराये की बाइक खड़ी मिली
अद्वैत ने पहाड़ी पर जाने के लिए किराये की बाइक ली थी, जो बाद में एक स्थान पर खड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि ट्रैकिंग के दौरान बारिश के कारण पैर फिसलने की घटना हो सकती है। शिवगंगा पहाड़ी पर मौजूद शांताला पॉइंट करीब 600 से 700 फीट ऊंचा है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं युवक वहां से नीचे तो नहीं गिरा।

60 पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ कर रहे तलाश
अद्वैत की तलाश में करीब 60 पुलिसकर्मियों के साथ एसडीआरएफ और पुलिस अधिकारियों की टीमें जुटी हुई हैं। पहाड़ी और आसपास के जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के बावजूद जवानों ने कई इलाकों को खंगाला है, लेकिन अभी तक अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिला है। जंगल के दुर्गम हिस्सों में ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जा रही है। सोमवार को भी पूरे दिन तलाशी अभियान जारी रहा।

इंदौर पुलिस से अब तक संपर्क नहीं
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, अद्वैत के इंदौर निवासी परिजनों ने अभी तक स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है। वहीं, बेंगलूरु पुलिस की ओर से भी इंदौर पुलिस को आधिकारिक तौर पर संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि परिवार बेटे की तलाश के लिए इंदौर पुलिस से संपर्क करता है तो स्थानीय स्तर पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

लैपटॉप में एआई से मौत को लेकर सर्च ने बढ़ाया संदेह
वाइटफील्ड संभाग के डीसीपी सैदुल अदावत के मुताबिक, पुलिस ने अद्वैत के लैपटॉप की जांच की है। इसमें एआई से शांताला ड्रॉप से गिरने के बाद किसी व्यक्ति की मौत कितनी देर में हो सकती है, इस तरह की जानकारी तलाशे जाने के संकेत मिले हैं। इस तथ्य ने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अद्वैत ने इस तरह की जानकारी कब और किस वजह से खोजी थी। फिलहाल पुलिस हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-congress-pac-meeting-bhopal-organization-creation-datia-by-election-review/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Indore news: पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता… मंगेतर को भेजी सेल्फी | Khabar Digital | Khabar Digital