इंदौर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! गांधी नगर से मालवीय नगर तक शुरू हुई मेट्रो सेवा, 16 स्टेशन होंगे कवर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

इंदौर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! गांधी नगर से मालवीय नगर तक शुरू हुई मेट्रो सेवा, 16 स्टेशन होंगे कवर

इंदौर के लोगों के लिए शनिवार का दिन खास रहा. करीब 2,850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लगभग 17 किलोमीटर लंबे मेट्रो के विस्तारित रूट को हरी झंडी दिखाकर शुरू कर दिया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों ने बापट स्टेशन से मेट्रो में सफर भी किया.

गांधी नगर से मालवीय नगर तक दौड़ेगी मेट्रो

नए रूट के तहत मेट्रो गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे तक चलेगी. करीब 17 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं. इनमें गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर के अलग-अलग स्टेशन, एमआर-10, बापट चौराहा, पलासिया, एमजी रोड, रेलवे स्टेशन, गीता भवन, रिंग रोड, खजराना और मालवीय नगर चौराहा प्रमुख हैं.

इस विस्तार के बाद शहर के कई व्यस्त और प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है. मेट्रो के विस्तार से भविष्य में एयरपोर्ट समेत शहर के दूसरे हिस्सों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाएं मजबूत होंगी.

अंडरग्राउंड मेट्रो की भी तैयारी

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में मेट्रो का नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है. पहले इसका संचालन शहर के बाहरी हिस्सों तक सीमित था, लेकिन अब मेट्रो शहर के प्रमुख अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच रही है. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में इसका नेटवर्क और विस्तारित किया जाएगा.

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो की योजना में हुए बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में मेट्रो को शहर के बाहरी हिस्से से निकालने की योजना बनाई गई थी. बाद में कांग्रेस सरकार के समय इस योजना में बदलाव किया गया और मेट्रो को शहर के भीतर से ले जाने का फैसला हुआ.

विजयवर्गीय के मुताबिक, इंदौर की खूबसूरती और पहचान को ध्यान में रखते हुए अब शहर के अंदर अंडरग्राउंड मेट्रो का प्लान तैयार किया गया है. इससे भविष्य में ट्रैफिक दबाव कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

खट्टर ने की विजयवर्गीय की तारीफ

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर मेट्रो को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि देश तेजी से आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और मेट्रो परियोजनाएं शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.

कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने कैलाश विजयवर्गीय के पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किए गए योगदान की भी प्रशंसा की. उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार और सरकार बनाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया.

कार्यक्रम में एक दिलचस्प क्षण उस समय आया जब खट्टर विधायक मधु वर्मा के नाम के संबोधन को लेकर कुछ देर असमंजस में दिखे. उन्होंने मंच से पूछा कि उन्हें 'श्री' कहा जाए या 'श्रीमती'. इसके बाद मधु वर्मा ने खुद खड़े होकर स्थिति स्पष्ट की.

6 सितंबर से आम यात्रियों के लिए सेवा

शुभारंभ के बाद 6 सितंबर से आम लोग टिकट लेकर नए रूट पर मेट्रो से सफर कर सकेंगे. मालवीय नगर तक सेवा पहुंचने से शहर के व्यस्त इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा. मेट्रो प्रबंधन को उम्मीद है कि नए कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों की संख्या और स्टेशनों पर फुटफॉल में भी बढ़ोतरी होगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इंदौर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! गांधी नगर से मालवीय नगर तक शुरू हुई मेट्रो सेवा, 16 स्टेशन होंगे कवर | Khabar Digital | Khabar Digital