इंदौर शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. आगामी 1 अक्टूबर से शहर में दूध की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है. नए फैसले के लागू होने के बाद अब डेयरी और खुदरा दुकानों पर दूध 68 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा. त्यौहारों के सीजन से ठीक पहले दूध के दामों में की गई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं के रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ेगा.
पशुपालकों को राहत: फैट की दरों में की गई 33 पैसे की बढ़ोतरी
कीमतों में वृद्धि के इस नए फैसले में दूध उत्पादक किसानों और पशुपालकों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाते हुए प्रति फैट की कीमत में 33 पैसे का इजाफा किया गया है. इसके साथ ही दूध की नई दरों का निर्धारण 5.5 से लेकर 6 फैट के मानक आधार पर तय किया गया है, जिससे गुणवत्ता के हिसाब से पशुपालकों को सही मूल्य मिल सके.
होम डिलीवरी मंगवाने वालों को देना होगा extra चार्ज, 1 रुपये प्रति लीटर सेवा शुल्क तय
अगर आप भी अपने घर पर ही दूध की डिलीवरी मंगवाते हैं, तो आपको इसके लिए जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. नए नियमों के तहत जो ग्राहक अपने घरों पर दूध की सप्लाई लेते हैं, उन्हें 1 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त सर्विस चार्ज देना होगा. इस निर्णय से शहर के उन लाखों परिवारों पर असर पड़ेगा जो रोजाना डोर-टू-डोर डिलीवरी की सुविधा लेते







