Breaking News: इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी... 68 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी... 68 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। दूध उत्पादक किसानों को मिलने वाले भुगतान में बढ़ोतरी के साथ घर तक दूध पहुंचाने की सेवा के लिए भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नए रेट के लागू होने के बाद डेयरी और दुकानों पर दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

दूध उत्पादक किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान
नई व्यवस्था के तहत दूध उत्पादक किसानों के लिए 33 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। दूध की कीमत फैट की मात्रा के आधार पर तय होती है। इसी आधार पर 5.5 से 6 फैट वाले दूध के नए भाव निर्धारित किए गए हैं।

Breaking News: इंदौर में बस के बाद अब टैंकर का आतंक… दो बच्चों को कुचला, एक मृत, एक गंभीर

घर पहुंच दूध के लिए 1 रुपये अतिरिक्त
डेयरी या दुकान से दूध लेने के बजाय घर पर दूध मंगाने वाले उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। घर तक दूध पहुंचाने के लिए 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है।

डेयरी और दुकानों पर 68 रुपये लीटर मिलेगा दूध
1 अक्टूबर से लागू होने वाले नए भाव के अनुसार डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। वहीं, होम डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को निर्धारित कीमत के अतिरिक्त सेवा शुल्क भी देना होगा।दूध के नए दाम 5.5 से 6 फैट के आधार पर तय किए गए हैं। नई दरें लागू होने के बाद इंदौर में दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर सीधे असर पड़ेगा।

BJP News: बीजेपी के त्रिदेव के सामने बड़ी चुनौती… MP BJP में नेताओं के मतभेद करना होंगे खत्म

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Breaking News: इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी... 68 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत | Khabar Digital | Khabar Digital