Double Decker Bus: अब खुले आसमान के नीचे डबल डेकर बस से घूम सकेंगे MP वाले, जानें रूट और पूरा प्लान

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Double Decker Bus: अब खुले आसमान के नीचे डबल डेकर बस से घूम सकेंगे MP वाले, जानें रूट और पूरा प्लान

मध्यप्रदेश के इंदौर आने वाले पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में घूमने का अनुभव और भी खास हो सकता है. शहर में जल्द ही ओपन डबल डेकर टूरिस्ट बस चलाने की तैयारी की जा रही है. इस बस की ऊपरी मंजिल खुली होगी, जहां बैठकर पर्यटक सफर के दौरान शहर के नजारे और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे. पर्यटन विभाग ने इस योजना को लेकर निजी बस ऑपरेटरों से प्रस्ताव भी मांगे हैं.

यह पहल विदेशों में चलने वाली ओपन टॉप डबल डेकर टूरिस्ट बसों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है. शुरुआती चरण में इंदौर के साथ भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों को इसमें शामिल किए जाने की तैयारी है.

रूट और बस का मॉडल प्रस्तावों के बाद होगा तय

पर्यटन विभाग फिलहाल अलग-अलग ऑपरेटरों से सुझाव जुटा रहा है. बस का मॉडल, संभावित रूट, यात्रियों की संख्या और संचालन की व्यवस्था इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर तय की जाएगी.

किस शहर में कौन सा रूट पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर रहेगा, इसका फैसला करते समय कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा. इनमें पर्यटन स्थलों की दूरी, सड़क की स्थिति, संभावित पर्यटकों की संख्या और बस संचालन में आने वाली व्यावहारिक परेशानियां शामिल हैं.

एक ही बस से शहर और आसपास के पर्यटन स्थल

योजना की खास बात यह होगी कि पर्यटकों के लिए ऐसे सर्किट तैयार किए जा सकते हैं, जिनमें शहर के प्रमुख आकर्षणों के साथ आसपास के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी जोड़ा जाए. इसका फायदा यह होगा कि पर्यटकों को अलग-अलग जगह जाने के लिए बार-बार वाहन बदलने या अलग से परिवहन की व्यवस्था करने की जरूरत कम पड़ेगी.

डबल डेकर बस की ऊपरी मंजिल को खुला रखने की योजना है. इससे सफर के दौरान यात्री आसपास के नजारों को बेहतर तरीके से देख सकेंगे. पर्यटन विभाग इसे महज एक परिवहन सुविधा के बजाय एक खास टूरिस्ट एक्सपीरियंस के रूप में विकसित करना चाहता है.

जल्द तय किए जा सकते हैं पर्यटन रूट

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी के अनुसार, विभाग विदेशी शहरों की तर्ज पर ओपन डबल डेकर बस सेवा शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है. निजी ऑपरेटरों से मिलने वाले प्रस्ताव और सुझावों के आधार पर रूट तय किए जाएंगे. इसके बाद सरकार से जरूरी मंजूरी लेकर सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

इंदौर में पातालपानी को जोड़ने की तैयारी

इंदौर के प्रस्तावित टूरिस्ट सर्किट में पातालपानी समेत आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को शामिल किए जाने की संभावना है. इंदौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहले से हेरिटेज ट्रेन का प्रयोग किया जा रहा है. इसी तरह डबल डेकर बस को भी शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले सर्किट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

ऑपरेटर देंगे बस और रूट को लेकर सुझाव

पर्यटन विभाग ने निजी ऑपरेटरों से केवल संभावित रूट बताने के लिए नहीं कहा है, बल्कि बस के मॉडल और संचालन की शर्तों पर भी सुझाव मांगे हैं. विभाग यह जानना चाहता है कि प्रदेश की सड़कों और पर्यटन मार्गों के लिए किस तरह की डबल डेकर बस सबसे उपयुक्त रहेगी. ऑपरेटरों से मिलने वाले फीडबैक के बाद बसों की संख्या और अंतिम रूट तय किए जाएंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Double Decker Bus: अब खुले आसमान के नीचे डबल डेकर बस से घूम सकेंगे MP वाले, जानें रूट और पूरा प्लान | Khabar Digital | Khabar Digital