इंदौर में ज़हरीले पानी से 17 मौत! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा आपराधिक लापरवाही का परिणाम

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में ज़हरीले पानी से 17 मौत! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा आपराधिक लापरवाही का परिणाम

भोपाल/खबर डिजिटल: देश के स्वच्छ शहर इंदौर में ज़हरीले पानी से अब 17वीं मौत हो गयी। भागीरथपुरा के रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा ने दम तोड़ा दिया। बताया जा रहा है कि दूषित पानी किडनी फेलियर हुआ। अभी भी 7 गंभीर रोगी आईसीयू में भर्ती है। घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार मोहन सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस ने मीडिया को दी जानकारी

इंदौर कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी भवन में इंदौर शहर में दूषित पेयजल से हुई 16 मौतों और हजारों नागरिकों के बीमार होने की घटना को लेकर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई तथा प्रेस के साथियों से संवाद किया गया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि “इंदौर शहर की स्वच्छता में जो वैश्विक पहचान बनी है, वह इंदौर की जागरूक जनता की देन है। इंदौर की जनता ने भाजपा को सांसद दिए, 9 में 9 विधायक दिए, महापौर दिया, दो मंत्री दिए—लेकिन बदले में भाजपा ने इंदौर को क्या दिया? ज़हरीला पानी और 16 निर्दोष नागरिकों की मौत।”

पटवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुनिया में पहली बार इंदौर शहर ज़हरीला पानी पीने से मौतों के कारण बदनाम हुआ है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही और प्रशासनिक अपराध का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि घटना के पहले ही दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ितों ने एक स्वर में कहा कि वे पिछले आठ महीनों से पार्षद और विधायक से शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आज 16 परिवार उजड़ने से बच जाते।

पटवारी ने कहा कि जब पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस की जांच समिति पीड़ितों से मिलने पहुँची, तो भाजपा सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रोका गया, जो यह दर्शाता है कि सरकार का अहंकार किस हद तक बढ़ चुका है।

उन्होंने पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, अस्पताल में आग से बच्चों की मौत अग्रवाल नगर की बावड़ी में 36 मौतें
दो नवजात बच्चों को चूहों द्वारा कुतरने की घटनाऔर अब ज़हरीले पानी से 16 मौतें इन सभी मामलों में भाजपा सरकार ने न तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की, न किसी मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी ली।

पटवारी ने कहा कि “यह गैर-इरादतन हत्या का मामला है। प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए,
दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज होनी चाहिए,और यदि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने 11 जनवरी तक कार्रवाई नहीं की, तो पूरी मध्य प्रदेश कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी।”

उन्होंने घोषणा की कि 11 जनवरी को बड़े गणपति से माँ अहिल्या के चरणों तक कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जनआंदोलन किया जाएगा और इंदौर की जनता से इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया।

कांग्रेस जीतू पटवारी ने कह कि “यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह हर घर के पानी, हर परिवार की ज़िंदगी का सवाल है।जब नगर निगम टैक्स वसूलती है, संपत्ति कर लेती है और बदले में पानी में ज़हर देती है,तो जनता को सड़क पर उतरना ही पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इंदौर में ज़हरीले पानी से 17 मौत! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा आपराधिक लापरवाही का परिणाम | Khabar Digital | Khabar Digital