RSS की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… छात्र पर थाने में केस दर्ज

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

RSS की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… छात्र पर थाने में केस दर्ज

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पुलिस ने एक छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो के माध्यम से संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ धमकी भरे संदेश प्रसारित किए गए। पुलिस के अनुसार, आरएसएस से जुड़े मोहनलाल मालवीय की शिकायत पर वीणा नगर निवासी छात्र क्षितिज वाने के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

शाखा का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा करने का आरोप
हीरानगर थाना पुलिस के मुताबिक, मोहनलाल मालवीय अपने सहयोगियों दीपक शर्मा, लोकेंद्र कोष्ठी, लालजी प्रतापत, नितिन विश्वकर्मा तथा अन्य स्वयंसेवकों के साथ नॉर्थ एवेन्यू स्थित एक मैदान में नियमित रूप से आरएसएस की शाखा संचालित करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि लगभग छह महीने पहले क्षितिज वाने शाखा स्थल पर पहुंचा था। उस दौरान उसने शाखा की गतिविधियों का वीडियो बनाया और वहां मौजूद स्वयंसेवकों से शाखा के संबंध में सवाल-जवाब किए। समझाइश देने के बाद वह वहां से चला गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति
शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाल ही में छात्र ने दोबारा शाखा का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा किया। पोस्ट में संगठन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं तथा कथित तौर पर धमकी देने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर 'RSS देशद्रोही' शीर्षक से एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई।

Mohan Cabinet Expansion: दतिया उपचुनाव के बाद मोहन मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव… कई अफसर भी होंगे इधर-उधर!

डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे
घटना के बाद आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी देर रात हीरानगर थाने पहुंचे और कथित वायरल वीडियो सहित अन्य डिजिटल सामग्री पुलिस को उपलब्ध कराई। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पुलिस कर रही तथ्यात्मक जांच
हीरानगर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

श्रावण के पहले सोमवार को उज्जैन से गमगीन खबर… पूर्व मंत्री पारस जैन ने ली अंतिम सांस

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

RSS की शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट… छात्र पर थाने में केस दर्ज | Khabar Digital | Khabar Digital