Indore International Flight: इंदौर से अब जा सकेंगे विदेश, अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, यूरोप-अमेरिका तक आसान कनेक्टिविटी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Indore International Flight: इंदौर से अब जा सकेंगे विदेश, अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, यूरोप-अमेरिका तक आसान कनेक्टिविटी

इंदौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. करीब चार महीने से बंद पड़ी विदेश उड़ान सेवा अब नए रूट के साथ दोबारा शुरू होने जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि 17 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी. इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ दुनिया के कई देशों तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. अब तक इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान संचालित होती थी, लेकिन फरवरी में इसका संचालन बंद हो गया था. इसके बाद कई बार इस सेवा को दोबारा शुरू करने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार योजना टल गई. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह की जगह अबू धाबी को नया अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बनाया है.

दुनिया के कई देशों तक मिलेगा आसान कनेक्शन

अबू धाबी का जायद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वैश्विक स्तर पर प्रमुख हवाई अड्डों में गिना जाता है. यहां से यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं. ऐसे में इंदौर से यात्रा करने वाले बिजनेस प्रोफेशनल, विद्यार्थी, पर्यटक और एनआरआई परिवारों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी. ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, अबू धाबी एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहां ट्रांजिट प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत आसान है. शारजाह की तुलना में यह यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है.

दुबई जाने वालों को करना होगा सड़क मार्ग का सफर

इंदौर से बड़ी संख्या में यात्री दुबई की यात्रा करते हैं. नई व्यवस्था के तहत ऐसे यात्रियों को पहले अबू धाबी पहुंचना होगा और वहां से सड़क मार्ग के जरिए दुबई जाना पड़ेगा. दोनों शहरों के बीच लगभग 140 किलोमीटर की दूरी है, जिसे तय करने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है. हालांकि बेहतर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के कारण यह बदलाव यात्रियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.

सप्ताह में चार दिन चलेगी फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान शाम 7 बजकर 50 मिनट पर इंदौर से रवाना होगा, जबकि रविवार को उड़ान रात 8 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी. वापसी में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को विमान सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर इंदौर पहुंचेगा. वहीं रविवार की वापसी उड़ान सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. नई सेवा शुरू होने से इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को एक बार फिर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Indore International Flight: इंदौर से अब जा सकेंगे विदेश, अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, यूरोप-अमेरिका तक आसान कनेक्टिविटी | Khabar Digital | Khabar Digital