इंदौर में गूंजेगा लोकतंत्र बचाओ का नारा, कल निकलेगी विशाल पदयात्रा, CM और केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में गूंजेगा लोकतंत्र बचाओ का नारा, कल निकलेगी विशाल पदयात्रा, CM और केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक और विशाल जन-आयोजन होने जा रहा है। लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के मजबूत संकल्प के साथ इस भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल रैली में प्रदेश के बड़े राजनीतिक नेतृत्व से लेकर समाज के हर वर्ग की भारी भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहा तक निकलेगा जनसैलाब

​यह भव्य पदयात्रा शुक्रवार प्रातः 10 बजे इंदौर के ऐतिहासिक सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ होगी और पाटनीपुरा चौराहा पर समाप्त होगी। पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा संदेश देना है।

​मंत्रियों की होगी उपस्थिति

​इस राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक संकल्प से ओत-प्रोत पदयात्रा का नेतृत्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पदयात्रा की अगुवाई करेंगे।

​एक लाख आमजन हो सकते है शामिल

​पदयात्रा का मुख्य आकर्षण कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति और उनकी प्रस्तुतियां होंगी। इस आयोजन में केवल राजनीतिक हस्ती ही नहीं, बल्कि व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, खेल जगत के प्रमुख, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा आम जनता बड़ी संख्या में भाग लेगी। अनुमान है कि इस संकल्प यात्रा में लगभग एक लाख से अधिक नागरिक एकत्र होकर लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ का संदेश गुंजायमान करेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/preparations-for-countrys-first-digital-census-in-mp-data-collection-via-mobile-app-citizens-can-self-enter-information/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

18 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

इंदौर में गूंजेगा लोकतंत्र बचाओ का नारा, कल निकलेगी विशाल पदयात्रा, CM और केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान | Khabar Digital | Khabar Digital