इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंदौर से उज्जैन के बीच संचालित होने वाली लक्जरी बस में मंगलवार को इंदौर-सांवेर मार्ग के बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी।
मौके पर पहुंचा दमकल अमला
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Breaking News: MP के युवाओं के लिए मोहन सरकार की तरफ से खुशखबरी… एक साल में दो बार PSC की परीक्षा
घटना के कारणों की जांच जारी
फिलहाल बस में आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









