MP के इस शहर में तैयार किए जाएंगे महिला बाइक राइडर… ITI के जरिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP के इस शहर में तैयार किए जाएंगे महिला बाइक राइडर… ITI के जरिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर मध्यप्रदेश में एक नई पहल की तैयारी की जा रही है। इसकी शुरुआत इंदौर से होने जा रही है। ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी से सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर संभागीय आईटीआई ने महिला बाइक राइडर तैयार करने की योजना बनाई है। प्रस्तावित योजना सफल रही तो इसे आगे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

आईटीआई ने तैयार किया प्रस्ताव
इंदौर संभागीय आईटीआई ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है और निजी कंपनियों के साथ एमओयू करने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को केवल बाइक चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा, बल्कि यात्री सुरक्षा, जीपीएस के इस्तेमाल, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सेल्फ डिफेंस जैसी जरूरी चीजों की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस
आज बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए अकेले टैक्सी, ऑटो या बाइक टैक्सी से सफर करती हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान सुरक्षा एक अहम चिंता बन गई है। कई महिलाएं राइड बुक करने के बाद वाहन का नंबर जांचने, चालक की पहचान की पुष्टि करने और अपनी लाइव लोकेशन परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने जैसे सुरक्षा उपाय अपनाती हैं। इसी चुनौती से पार पाने के लिए ये प्लान तैयार किया गया है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश का अलर्ट… 11 जिलों में चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ से हालात गंभीर

इंदौर में सामने आ चुके हैं कई मामले
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता की एक वजह शहर में सामने आने वाली आपराधिक घटनाएं भी हैं। वर्ष 2025 में एमआईजी क्षेत्र में सड़क से गुजर रही एक युवती के साथ स्कूटर सवार युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। वहीं, जनवरी में बाइक टैक्सी का इंतजार कर रही एक छात्रा के पास एक युवक पहुंचा। उसने खुद को बाइक टैक्सी राइडर बताया और छात्रा को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक उसे तय रास्ते से अलग दिशा में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे मामलों ने महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की जरूरत को और गंभीर बना दिया है।

प्रशिक्षण के साथ रोजगार का भी रास्ता खुलेगा
इस योजना का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित सवारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ना भी है। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला राइडरों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। निजी कंपनियों के साथ प्रस्तावित एमओयू के जरिए प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं और रोजगार देने वाली कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। इससे महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ कमाई का नया माध्यम भी मिल सकेगा।

पूरे प्रदेश में विस्तार की तैयारी
इंदौर से शुरू होने वाली यह पहल सफल रहती है तो आने वाले समय में इसे मध्यप्रदेश के अन्य शहरों तक विस्तार दिया जा सकता है। महिला राइडरों की उपलब्धता बढ़ने से अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षित परिवहन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अवसर भी बन सकती है।

इंदौर में उमंग सिंघार का BJP सरकार पर हमला… जमीनों से लेकर आशा हॉल तक उठाए सवाल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP के इस शहर में तैयार किए जाएंगे महिला बाइक राइडर… ITI के जरिए दिया जाएगा प्रशिक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital