राष्ट्रपति भवन के नाश्ते में इंदौरी पोहा का स्वाद… सांसद शंकर लालवानी का खिला चेहरा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

राष्ट्रपति भवन के नाश्ते में इंदौरी पोहा का स्वाद… सांसद शंकर लालवानी का खिला चेहरा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार का दिन सांसदों के लिए बेहद ही खास था, क्योंकि इस दिन उनके लिए खुद महामहिम ने एक एक विशेष ब्रेकफास्ट कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नाश्ता करने और उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला। इसमें कुछ चुनिंदा सांसद ही शामिल थे, जिनमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए, कार्यक्रम में विशेष बात यह थी कि इंदौरी पोहा का स्वाद भी सभी सांसदों ने चखा और कहा 'वाह'।

इंदौरियंस की पहली पसंद है पोहा नाश्ता
इंदौर की ठंडी या गर्म कोई भी सुबह हो, सभी इंदौरियंस की जुबां पर एक ही स्वाद चमकता है, और वो है प्रसिद्ध पोहा नाश्ता। ब्रेकफॉस्ट कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी शामिल थे, तभी उनका चेहरा खिल गया, जब उन्हें नाश्ते के मेन्यू में इंदौर का प्रसिद्ध पोहा दिखाई दिया। अपने शहर की इस खास डिश को देखकर वे काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन में इंदौर के पोहे का शामिल होना शहर के लिए गर्व की बात है। यह न सिर्फ इंदौर की पहचान है बल्कि मध्यप्रदेश की खाद्य संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/scindia-vs-raghogarh-political-battle-gwalior-chambal-mp-politics/

'पोहा' बन रहा इसीलिये खास
पोहा (चपटा चावल) एक पौष्टिक, हल्का और पचने में आसान नाश्ता है, जो कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर और बी-विटामिन का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम पोहे में लगभग 250 कैलोरी, 6-7 ग्राम प्रोटीन और प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। यह ग्लूटेन-मुक्त है और सब्जियों के साथ तैयार करने पर संतुलित भोजन बन जाता है। ये ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है, इसमें लगभग 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो सुबह के समय शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आयरन की मात्रा अधिक होने से खून बढ़ाता है। फाइबर की अच्छी मात्रा लगभग 2-2.5 ग्राम होती है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। पोहा में थायमिन (B1), राइबोफ्लेविन (B2), विटामिन B6 और फोलेट जैसे बी-विटामिन होते हैं, जो चयापचय और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक हैं। पोहे में वसा की मात्रा बहुत कम (लगभग 0.5-2 ग्राम) होती है, जो इसे वजन प्रबंधन के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है।इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

पोहा को अधिक पौष्टिक कैसे बनाएं?
पोहा में मटर, गाजर, मूंगफली, नींबू का रस और कढ़ी पत्ता मिलाकर आप इसके पोषण मूल्य को बढ़ा सकते हैं। नींबू का रस आयरन के अवशोषण में मदद करता है, तो कुल मिलाकर सांसदों ने राष्ट्रपति भवन में पोहा का स्वाद लेकर स्वास्थ्य लाभ भी लिया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-ias-officers-property-disclosure-2026-collectors/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

राष्ट्रपति भवन के नाश्ते में इंदौरी पोहा का स्वाद… सांसद शंकर लालवानी का खिला चेहरा | Khabar Digital | Khabar Digital