कटनी खबर डिजिटल -- सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़े मदन लाल ग्रोवर (74) का शनिवार को नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कटनी शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और नागपुर स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था।मदन लाल ग्रोवर, रंजन बाबू ग्रोवर के पिता तथा सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम के संचालक के रूप में भी क्षेत्र में परिचित थे। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही परिचितों, शुभचिंतकों और सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया।धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रही सक्रिय भूमिकामदन लाल ग्रोवर का नीलकंठेश्वर धाम से विशेष जुड़ाव रहा। धाम के संचालन के साथ धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी वे अपनी भूमिका निभाते रहे। सरल और सहज व्यवहार के कारण उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच सम्मान और आत्मीयता बनाई थी।रविवार को निकलेगी अंतिम यात्रापरिजनों के अनुसार उनकी पार्थिव देह शनिवार रात तक नागपुर से कटनी पहुंचने की संभावना है। रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा नदी पार स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।मदन लाल ग्रोवर के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, परिचितों और गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
उद्योग जगत ने खोया अपना सरल व्यक्तित्व, मदन लाल ग्रोवर के निधन से शोक में डूबा कटनी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









