बहोरीबंद में जल संरचनाओं की पोल खुली, निरीक्षण में मिली भारी लापरवाही

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बहोरीबंद में जल संरचनाओं की पोल खुली, निरीक्षण में मिली भारी लापरवाही

सब हेड लाइन

सीईओ ने जताई नाराजगी, उपयंत्री और रोजगार सहायक को शोकॉज नोटिस के निर्देश

खबर डिजिटल कटनी, 10-- अप्रैल:विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण कार्यों की जमीनी हकीकत उस समय सामने आ गई जब जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यों में गंभीर खामियां और लापरवाही उजागर हुई, जिससे नाराज सीईओ ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।लखनवारा, स्लीमनाबाद, कोड़ियां और बहोरीबंद में चल रहे राम जानकी बावड़ी जीर्णोद्धार, नाला शुद्धिकरण, खेत तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और “मां की बगिया” जैसे कार्यों का जायजा लेते हुए सीईओ को कई जगह गुणवत्ता की कमी देखने को मिली। विशेष रूप से नाला शुद्धिकरण, भोला के खेत तालाब और प्रेम रानी की “मां की बगिया” के कार्य बेहद खराब पाए गए।स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ ने उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायक को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही भी सवालों के घेरे में रही, क्योंकि पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया जा सका। वहीं स्लीमनाबाद में मुक्तिधाम निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट की गंभीर समस्या सामने रखी, जिस पर सीईओ ने तत्काल पीएचई विभाग को समाधान के निर्देश दिए।सीईओ ने दो टूक कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान और जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जमीनी हकीकत ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी।Inspection Exposes Lapses in Water Structures in Bahoriband, Show-Cause Notices Ordered

कटनी से संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बहोरीबंद में जल संरचनाओं की पोल खुली, निरीक्षण में मिली भारी लापरवाही | Khabar Digital | Khabar Digital